
Lorem ipsum dolor sit amet eius minus elit cum quaerat volupt.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Temporibus veniam ad dolore labore laborum perspiciatis...
आंनद विहार इलाके में मंगलम रोड पर स्थित झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग आइजीएल कंपनी के लिए ठेके पर काम करते थे। सोमवार देर रात झुग्गी में आग लगी थी।
जानकारी के मुताबिक, आइजीएल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है इसलिए ये लोग टेंट में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। श्याम सिंह व कांता प्रसाद दोनों सगे भाई हैं। वह औरैया के गांव नवादा के रहने वाले थे।
इन लोगों की हुई मौत
जग्गी कुमार (30 वर्ष) पुत्र बारेलाल, निवासी ग्राम खारा जिला बांदा, उत्तर प्रदेश
श्याम सिंह पुत्र रामपाल, ग्राम नवादा जिला औरैया
कांता प्रसाद पुत्र रामपाल, ग्राम नवादा जिला औरैया, उत्तर प्रदेश
आनंद विहार थाना पुलिस को घटना की जानकारी पीसीआर कॉल के जरिये रात 2:42 बजे (11 मार्च) मिली। आईजीएल कंपनी के चार अस्थायी मजदूर नाला के पास डीडीए प्लॉट और रोटरी क्लब कार्यालय के बगल में अस्थायी टेंट में रहते थे। रात के वक्त मजदूर टेंट में सो रहे थे। वे टेंट में जलाने के लिए कूलर स्टैंड पर डीजल की डिबिया रखते थे और टेंट के गेट पर ताला लगाते थे।
रात 2 बजे जब टेंट में आग लगी तो श्याम सिंह ने टेंट से भागने के लिए ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। नितिन सिंह टेंट से भागने में कामयाब रहा। जबकि जग्गी, श्याम सिंह और कांता टेंट में फंस गए और उनकी मौत हो गई।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Temporibus veniam ad dolore labore laborum perspiciatis...
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Temporibus veniam ad dolore labore laborum perspiciatis...
MironMahmud 02 February 2020
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Vero ab aperiam corrupti maiores animi nisi ratione maxime quae in doloremque corporis tempore earum ut voluptas exercitationem.